स्कूल में रसोइया के साथ आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा गया एचएम, ग्रामीणों ने बनाया बंधक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार में महिला रसोइयां के साथ रंगरेलिया मनाते एचएम को लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। दरअसल गुरुवार को विद्यालय में छुट्टी के बाद शाम 5 बजे रसोइया के साथ एचएम को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय के कमरे मे बंधक बना लिया। इस मामले में एचएम की पत्नी ने ही स्कूल पहुंच कर एचएम को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया है कि एचएम आशुतोष कुमार का घर कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव है। वे हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकियाटोल में प्रभारी एचएम के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी ने ग्रामीणों को बताया कि एचएम का उसके ही स्कूल की एक रसोइया के साथ 3 साल से अवैध संबंध चला आ रहा है। बार बार मना करने पर भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसलिए उसकी पत्नी ने राढ़ गांव से चुपचाप तकिया टोल हिसार आकर कुछ स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विद्यालय में एचएम को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद रसोइया भी एचएम के साथ रहने के लिए लोगों के समक्ष ही अड़ गई। कई घंटों तक स्कूल में हो हंगामा चलता रहा। इस हाई बोलटेज ड्रामा को लेकर खिरहर थाना पुलिस को जानकारी हुई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने हंगामा को शांत कराया। इस संबंध में विद्यालय के आरोपी एचएम ने बताया कि उनके विरुद्ध लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

Join us on:

Leave a Comment