शम्भू शरण पटेल बेगूसराय के व रजनीश कुमार औरंगाबाद के बने जिला संगठन चुनाव अधिकारी।

SHARE:

:-न्यूज़ डेस्क

भाजपा बिहार प्रदेश के द्वारा राज्यसभा सांसद शम्भूशरण पटेल को बेगूसराय जिला संगठन चुनाव अधिकारी,भाजपा बेगूसराय के जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्णमोहन पप्पू एवं श्री सुनील कुमार को जिला संगठन पर्व सहयोगी नियुक्त होने पर व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री श्री रजनीश कुमार को औरंगाबाद जिला संगठन चुनाव अधिकारी मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संगठन पर्व चुनाव के निम्ति जो नामों की घोषणा की गई उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक संगठन पर्व चुनाव संपन्न होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार,विकास कुमार,मृतुन्जय वीरेश, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, जिला मंत्री अमित देव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शुभम कुमार आदि ने बधाई दी।

Join us on:

Leave a Comment