खेलने के दौरान कुआ में डूबने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के चकोला गांव में खेलने के दौरान कुआ मैं डूबने से एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान चकोला गांव निवासी प्रकाश राय के चार वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर के पास ही खेल रहा था। खेलने के दौरान कुआं में गिर गया। बच्चों को कुआं में गिरता देख उसकी मां ने शोर मचाया तो आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को कुएं से बाहर निकल गया तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायत शुरू कर दी है। प्रियांशु अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। प्रियांशु की मौत हो जाने के बाद पिता प्रकाश राय मां राबड़ी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है

Join us on:

Leave a Comment