पंकज कुमार जहानाबाद ।
– जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने गयी बुलडोजर को उसे समय रोकना पड़ गया। जब एक महिला बुलडोजर के के आगे बैठकर चीत्कार करने लगी। मामला नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के समीप का है। महिला का कहना था कि सरकार के द्वारा हम लोगों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया गया है जबरन पुलिस प्रशासन के द्वारा बुलडोजर लगाकर मकान तोड़ा जा रहा है। काफी समझाने बुझाने के बाद महिला को बुलडोजर के पास से हटाया गया। तब जाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान दर्जनों पक्के मकान को ध्वस्त किया गया। दरअसल जहानाबाद से होकर गुजरने वाली एनएच-83 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान एरकी गांव के समीप सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दर्जनों लोगों ने पक्का मकान बना रखा है। जिसे जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया गया है। इस मौके पर पथ विभाग के अभियंता भी मौजूद थे। अभियंता में बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर पक्का मकान बना कर रह रहे लोगों को पहले सूचना दी गई थी कि मकान अपना सरकारी भूमि पर से हटा ले। वावजूद वे लोग मकान को नही हटाया। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है।
Byte – अभियंता, पथ निर्माण विभाग




