रेल एसपी ए एस ठाकुर ने धारकों को लौटाये चोरी किए गये मोबाइल!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/ ट्रेनों में सफर करने के दौरान चोरी गये यात्रियों का मोबाईल फोन रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने एक सौ से अधिक मोबाईल फोन को लौटाया, जिसमें आरा के सात मोबाईल फोन को उनके धारकों को भी लौटाया, बता दें कि शुक्रवार को पटना में ऑपरेशन मुस्कान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेंदु शेखर ठाकुर के द्वारा रेल यात्रियों के गुम हुए 101 मोबाइल को बरामद कर उनको वितरित किया गया,  इस अवसर पर रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर  प्रशांत कुमार, रेल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय  प्रभाकर तिवारी एवं रेल आरा के प्रभारी रोहित कुमार2 समेत  अन्य पदाधिकारी मौजूद थे…

Join us on:

Leave a Comment