जिले के टॉप 10 अपराधी में शामिल टीटू गिरोह के प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम एसटीएफ और लखीसराय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप 10 अपराधी में शामिल टीटू गिरोह के प्रिंस कुमार सिंह को जमुई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने मीडिया को कहा कि गुप्त सूचना पर टीटू धमाका गैंग के सक्रिय सदस्य प्रिंस कुमार को कवैया थाना क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में प्रिंस कुमार सिंह कवैया थाना कांड संख्या 173/24 का वांछित अभियुक्त निकला। इसके खिलाफ रंगदारी, हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई मामले लखीसराय जिले के कई थानों में दर्ज है। बड़हिया बीरुपुर थाना क्षेत्र के शर्मा टाल निवासी पवन सिंह का बेटा प्रिंस कुमार पर बड़हिया और वीरुपुर थाना में दो-दो और एक कवैया थाना में आपराधिक मामला दर्ज है
इसके पास से एक मोबाइल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस दल में लखीसराय इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कवैया थाना अध्यक्ष राजवर्धन, सब इंस्पेक्टर कवैया शंकर दयाल राव, अनामिका कुमारी, प्रवीण कुमार, शुभम आर्यन, सुबोध चौधरी, डीआईयू टीम के कर्मी और पदाधिकारी शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment