लखीसराय- किऊल नदी में नाव पलटने से तीन लोग लापता, तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में नाव पलटने से तीन लोग लापता हैं। जिसमे बुलबुल महतो की पत्नी रानी देवी, उचित महतो की पत्नी भुलिया देवी समेत एक बच्चा लापता हैं।बताया जाता है कि आठ से दस लोग नाव पर सवार होकर पशु चारा लाने दियारा जा रहे थे।तेज हवा के कारण नाव पलट गया।और ये बड़ा हादसा हुआ।घटना की सूचना के बाद मेदनीचौकी थाना पुलिस, सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल स्थानीय गोताखोर के द्वारा लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। वही मुंगेर से एसडीआरएफ की टीम को बूलाया जा रहा है।
बाइट – स्वतंत्र कुमार,सीओ, सूर्यगढ़ा।

Join us on:

Leave a Comment