रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एस एस बी एवं जी आर पी के संयुक्त कार्रवाई मे रेलवे स्टेशन पर घर से भागी नाबालिक युवती को विपरीत धर्म के युवक के साथ दबोचा गया
दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को लगभग 20. 30 बजे 48 वीं वाहिनी के आसूचना विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी के निर्देशानुसार संतोष कुमार निमोरिया, उप-कमांडेंट प्रचालन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, एक टीम का गठन किया गया। जिस गठित टीम में बह्राय सीमा चौकी कमला के जवानों को शामिल किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक उप-निरीक्षक – देशराज के साथ अन्य जवानों द्वारा जी आर पी जयनगर के साथ की गयी संयुक्त कार्रवाई में भारतीय रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-02, जयनगर पर एक नाबालिग हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़के के साथ पकड़ा गया है । पकड़े गयी नाबालिक लड़की एवं मुस्लिम लड़के का काल्पनिक पहचान रुबी कुमारी, 17 वर्ष, पिता उपेंद्र मंडल, घर हाई स्कूल चौक, वार्ड नं.-4, थाना-जोगबनी, जिला-अररिया, बिहार, एवं फैयाज अनासारी,29 वर्ष, पिता कुर्बान अंसारी, घर खजूरबाड़ी, वार्ड नं.-05, थाना-जोगबनी, जिला-अररिया, बिहार के रूप मे किया गया।
उपरोक्त पकड़े गए युवक एवं युवति से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि वे दोनों दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को जोगबनी जिला अररिया से चले और जोगबनी से विराट नगर होते हुए नेपाल में प्रवेश किया। इसके बाद, मारार (मदार), जिला-सिरहा, नेपाल की यात्रा की और दिनांक 24 अक्टूबर 2024 तक वहां एक किराए का कमरा लेकर नेपाल में रुके रहा।दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को वे मदार (जिला-सिरहा, नेपाल) से जोगबनी, अररिया वापिस अनाधिकृत मार्ग से होते हुए गांव अरहा (भारत) तक पैदल यात्रा की और वहां से ऑटो टैक्सी से जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसी क्रम में आगे की पूछताछ के दौरान एवं लड़की के पिता से बात करने पर इस बात का भी खुलस हुआ कि उसके पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का लालच देने के आरोप में फैयाज अंसारी के खिलाफ पहले ही एफ आई आर संख्या-212/24 दिनांक 21.10.2024 थाना-जोगबनी में दर्ज करा रखा है। प्रशासन द्वारा
बचाई गई नाबालिग लड़की और पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना, जयनगर को सौंप दिया गया है।




