रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। भगवानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पटेरा गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के द्वारा खदान्न की कालाबाजारी करने के आरोप में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सराय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर ने सराय थाने में आवेदन देते हुए बताया कि भगवानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पटेरा गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार इंद्रदेव माझी के विरुद्ध खाद्यान्न की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर बीते 29 जुलाई को स्थल जांच किया गया था। जांच में गोदाम खाली पाया गया था तथा पोस मशीन के संबंध में पूछे जाने पर नॉमिनी के पास होने की जानकारी दी गई थी। बताया गया कि दुकानदार ने299.79 क्विंटल गेहूं तथा1095.98 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की है। इस मामले में स्थानीय लाभुकों से पूछताछ करने पर पता चला था कि दुकानदार द्वारा पोस मशीन से अंगूठा लगवाने के बाद राशन का वितरण नहीं किया गया है। मामले की जांच के बाद प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंप दिया गया था। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त होने के बाद ऊतक जन वितरण प्रणाली दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस मामले में सराय थाने की पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है।




