रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई जिले के सिमुलतला थाना अंतर्गत बसंतपुर विद्यालय में दिनदहाड़े दौड़ा दौड़कर सात शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ शुक्रवार को जिले के सिमुलतला थाना इलाके के बसंतपुर उच्च विद्यालय पहुंचे। जहां 2 दिन पहले ही उस इलाके के कुख्यात अपराधी राजेश यादव के द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शिक्षकों से दो लाख की रंगदारी नहीं देने पर 7 शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इसके बाद शिक्षक दहशत में थे और विद्यालय में ताला लगाकर नहीं आने की बात कही थी। वहीं अपर मुख्य सचिव ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों से बात की और उन्हें हर संभव सुरक्षा व्यवस्था दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि शिक्षकों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को लेकर विभाग काफी गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Byte 01 डॉक्टर एस सिद्धार्थ अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार




