आरा/आशुतोष पाण्डेय
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नगर निगम,नगर पंचायत /नगर परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा- शहरी आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, समग्र विकास के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई,
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया के द्वारा सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी, कार्य योजना की स्थिति, वर्तमान में कितना कराया जा रहा हैं एवं कितना पूरा हुआ है उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।एवं ससमय इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।साथ ही जिला पदाधिकारी ने नई योजनाओं हेतु सर्वे का काम शीघ्र पूरा कर उसकी सूची प्रभारी पदाधिकारी,विकास शाखा को उपलब्ध करने को कहा।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त,नगर निगम,प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं नगर परिषद आदि उपस्थित थे।




