सीतामढ़ी-अभिलेखागार में डीएम एसपी की छापेमारी, दलाल गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट -आदित्यानंद आर्य

: सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार में छापेमारी कर दो दलालों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया, और डीएम ने कई कर्मचारियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई डीएम को मिली शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने कार्यालय में नाजायज तरीके से राशि वसूली की शिकायत की थी। छापेमारी के दौरान, कई अहम दस्तावेजों की जांच की गई और दलालों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। डीएम रिची पांडेय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अनियमितताओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जहां जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है, वहीं कार्यालय कर्मियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इस कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है और जनता में प्रशासनिक सुधारों के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्रवाई के बाद से दलालों और भ्रष्ट कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

बाइट : रिची पांडेय, डीएम सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment