भागलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने हवाई अड्डा स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया, इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक रसोई में बन रहे भोजन को भी देखा और भोजन बनवा रहे कर्मचारी से भोजन के मीनू के विषय में भी जानकारी हासिल की, उसके बाद उपमुख्यमंत्री शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से उनका दुख -दर्द जाना, बाढ़ पीड़ितों के द्वारा पशु के लिए चारा समय से उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर अंचलाधिकारी और जिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों को सभी सुविधा मुहैया कराए जाने का दिशा निर्देश दिए, तार किशोर प्रसाद उसके बाद स्वास्थ्य शिविर पहुंचे जहां उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से कोरोना को लेकर बाढ़ पीड़ितों का किए जा रहे जांच के विषय में जानकारी हासिल की और जब उन्हें यह मालूम हुआ कि इस शिविर में केवल एनटीपीसी आर की ही सुविधा उपलब्ध है तो उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को आर.टी.पीसीआर जांच कराए जाने का भी निर्देश दिया, उसके बाद उन्होंने शिविर में हुए एक नवजात बच्चे के जन्म पर उसकी मां को 10 हजार रुपया का चेक देकर ,बच्चे का ठीक से लालन-पालन करने की बात कही, इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सरकार के द्वारा हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने की बात करते हुए, सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में 6 हजार रुपया प्रति परिवार दिए जाने की शुरुआत हो जाने की बात कही, उन्होंने बताया कि अब तक 65 हजार बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता उनके खाते में पहुंच चुकी है, जबकि शेष बाढ़ पीड़ितों को जल्द ही राशि मिल जाएगी, तार किशोर प्रसाद ने बाढ़ प्रभावित सभी किसानों के फसल क्षति का आकलन कर जल्द से जल्द उन्हें भी क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की बात कही, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन,डीटीओ परवेज अख्तर सहित कई अधिकारी मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment