धर्मेंद्र पांडेय!

सूचना पर पहुंची चाइल्डलाइन को बच्चा देने से किया इनकार, पुलिस ने समझाया कानून का पाठ!
दरभंगा जिले के केवटी थाना अंतर्गत परसा गाँव में जहाँ बीती रात जब परिवार के लोग सोने गए तभी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी नजदीक जाकर देखा तो बच्चा लावारिश हाल में पड़ा था, जिसे उठाकर वह अपने घर ले आया और इसे पाकर ऊपर वाले का शुक्रिया भी अदा किया , क्योंकि परिवार को तीन बेटियां थी बेटा एक भी नही था ऐसे में इसे पाकर परिवार बेहद खुश था ।
लेकिन उनकी खुशी कुछ घण्टे बाद काफूर हो गई जब नवजात बच्चे को लेने चाइल्ड लाइन के लोग उनके घर पहुंच गए । लेकिन परिवार बच्चे को देने को तैयार नही हुआ। पुलिस की पहल पर किसी तरह महिला को कानूनी प्रक्रिया समझाया गया इसके बाद भी महिला बच्चे को अपने से जुदा नही होने देना चाहती है ।
जिसके बाद घंटो पुलिस के साथ चाइल्ड लाइन के लोग महिला को समझते रहे लेकिन महिला नवजात को देने को तैयार नहीं थी। काफी मशक्कत और कानून का डर दिखाने के बाद आखिरकार महिला राधा देवी ने अपना मोह त्याग कर चाइल्ड लाइन के हवाले बच्चे को किया। इसके बाद बच्चे को केवटी के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने देखा और उस नवजात को स्वस्थ पाया जिसके बाद नवजात को दरभंगा के CCW को सौंप दिया गया .




