पुलिस को देखते ही अंतयेष्टि को ले जा रहे युवक के शव को छोड़ परिजन फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पंचायत के मेहतरपट्टी गांव में आम के बगीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही आनन फानन में बासोपट्टी थाना पुलिस आम के बगीचे में पहुंची तो देखा कि परिजन एवं कुछ गांव के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जुटी हुई है। पुलिस को देखते ही सभी लोग मौके से फरार हो गया। वही मौके पर पहुंचे बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई मुन्ना कुमार कंचन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया। तकरीबन आधे घंटे के बाद पुलिस ने पुआल के नीचे छुपा कर रखे शव को बरामद करने में कामयाब हो पाई। घटना को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक के घर पहुंची तो परिजन घर से फरार हो गया। मृतक की पहचान श्याम सुंदर सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदारअस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर आम के बगीचे में पुआल टाल के नीचे छुपा कर रखे शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Join us on:

Leave a Comment