घर से बुलाकर ठेकेदार को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौजा गांव में सोमवार की देर रात अपराधियो ने ठेकेदार को फोनकर घर से बाहर चौक पर बुलाकर मारी कय गोली। मौके पर ठेकेदार की हुई मौत। जिले में बेखौफ अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है आए दिन हत्या, लूट, चोरी की घटना को अंजाम दे कर मौके से सुरक्षित निकल भागने में सफल होता रहता है। जिले के पुलिस के लिए अपराध रोक पाना बड़ा चैलेंज बना हुआ है। अपराधीयों द्वारा भी घटना को बिना डर और बिना भय का अंजाम देकर मौके बड़े आराम से फरार हो जाता है।

मृतक व्यक्ति की पहचान हरी मोहन झा, 50 वर्ष, गांव धनौजा, थाना बेनीपट्टी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोमावरी की रात्रि को मृतक हरी मोहन झा खाना खाकर सोने के लिए जा रहें थे। तभी मृतक के मोबाइल पर किसी नंबर से फोन आया तो घर के लोगो को मृतक झा ने कहा की चौक से आ रहे हैं। जिसके बाद हरी मोहन झा अपने घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित चौक के लिए निकले। कुछ मिनटों के बाद घर के लोगो को सूचना मिली की चौक पर दुकान पर बैठे हरी मोहन झा को किसी अज्ञात अपराधी ने गोली मर दिया है। सुचना मिलते ही घर के लोग चौक पर पहुंचे तो देखा कि मृत अवस्था में हरी मोहन झा खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा है। लोगो ने इस बात की जानकारी बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पहूंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना को लेकर जांच परताल में जूट गई। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। वही परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment