रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
वर्दी में चौकीदार राम-लखन अश्लील नाच गानों पर बार बालाओं के साथ हो रहा तेजी से वायरल
हरलाखी में पुलिस प्रशासन की संरक्षण से बाल बालाएं लगा रही है ठुमका
वर्दीधारी के सहयोग से बालाओं पर हो रही हो नोटो की बरसात
पूजा की आड़ में पड़ोसी जा रही है अश्लीलता
एसडीपीओ ने कहा- अश्लीलता के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई
ऐंकर– मधुबनी जिले के प्रशासन जहां शांति समिति की बैठक के दौरान डीजे सहित बाल बालाओं की नाच पर प्रतिबंध लगाने का दावा करती रही है। वहीं दूसरी तरफ हरलाखी में वर्दीधारी मंच पर चढ़ कर बाल बालाओं को अश्लीलता परोसने में सहयोग करते दिखाई दे रहा है। वर्दी में अश्लीलता परोस रही बारबालाओं के प्रोग्राम में मशगूल चौकीदार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला हरलाखी थाना क्षेत्र के कमतौल की है। जहां बार बालाएं अश्लील गीतों पर डांस कर रही है और उसपर युवाओं के द्वारा रुपये की बरसात हो रही है। वहीं स्थानीय चौकीदार रामलखन पासवान वर्दी पहनकर मंच खाली करवाने में मशगूल है। वही दुसरे चौकीदार राम विकाश कुमार भी स्टेट पर चढ़कर लोगो को साइड करवा रहे हैं। जिस से बारबालाओं को नाचने फांदने और अश्लीलता परोसने में कोई परेशानी ना हो। उक्त दोनों चौकीदार हत्लखी थाना में कार्यरत हैं। इधर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे है।
हैरत की बात यह है कि इन दिनों पूजा के आड़ में नाच तमाशे के जरिए अश्लीलता पड़ोसी जा रही है। जिससे मिथिला की धरती दूषित हो रही है। युवा वर्गों पर इस का गलत प्रभाव पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व मिथिला जगत अभियान फाउंडेशन की संचालीका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने हरलाखी थाना सहित कई थाने में आवेदन देकर अश्लीलता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जहां से उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि प्रशासन ऐसा नही होने देगा। लेकिन प्रशासन का सभी दावा खोखला साबित हो रहा है। इतना ही नहीं अश्लीलता के खिलाफ आज कई सालों से बिटिया का संगठन लगातार आम लोग पुलिस प्रशासन व सरकार से फरियाद लगाकर थक चुकी है। हर जगह से इन बेटियों को निराशा हाथ लगी है। जो हमारे मिथिला मैथिली समाज के लिए चिंता का विषय है। जिस जगह यह कार्यक्रम एवं गाना आयोजित होता है। वहां महिला पुरुष खास कर यूवा वर्ग बड़े ही चाव से आनंद लेते देखे जा रहे हैं। वही समझदार बेटियों व महिलाओं को लज्जित होना पड़ रहा है। ऐसे लोगो को असहज महसूस करना स्वाभाविक ही है। हालाकि इस बाबत बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती से पूछे जाने पर आरोपी चौकीदार के विरुद्ध जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात कही गई है। बहरहाल देखना होगा कि वरीय पदाधिकारी कार्रवाई कब और क्या करते है।




