मातम का त्योहार मोहर्रम में मातम और गहराया, पहलाम के दौरान तालाब में डूब कर दो बच्चे की मौत।

SHARE:

सहयोगी संपादक अश्विनी श्रीवास्तव :

बांका जिले में ताजिया के पहलवान के दौरान दो बच्चे की तालाब में डूब कर मौत हो गई। इस घटना के बाद मातम का त्योहार मोहर्रम का मातम और भी गहरा गया है। घटना बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के महथुडीह गांव की है। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर का मातम और भी गहरा गया है। पूरे गांव में कोहराम मच गया है। शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर ताजिए के पहलाम के लिए गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ साथ बच्चों की अच्छी खासी भीड़़़़़़ जुलूस के साथ चल रही थी। अखाड़ा जुलूस में शामिल लोग कर्बला की ओर बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि बेलारी- शंभूगंज मार्ग पर सड़क के किनारे एक तालाब में कुछ बच्चे जुलूस से निकलकर स्नान करने लगे। तालाब में स्नान करने वाले बच्चों की भीड़ में महथुडीह गांव निवासी मोहम्मद सरफराज आलम का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद डब्लू एवं मोहम्मद रुस्तम का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जीशान रजा भी शामिल था। स्नान करनेेे के दौरान दोनों बच्चों का पैैर तालाब के कीचड़ में फिसल गया और डूबने लगे। इसके बाद अन्य बच्चे शोरगुल करने लगे। शोरगुल सुनकर ताजिए मेंं शामिल अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे और अथक प्रयास केे बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में मातम और भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के ही स्कूल मेंं चौथी क्लास में पढ़तेे थे।

Join us on:

Leave a Comment