:- रागिनी शर्मा !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देश वासियों को संघर्ष और शहादत का त्योहार मुहर्रम की शुभकामनाएं दी है।
एक ट्वीट के जरिये बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने लिखा है कि “कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन। हक और सच्चाई की लड़ाई के लिए इसे कयामत तक याद किया जायेगा। हमसब को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुहर्रम को आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये। कोरोना संक्रमण से अभी भी बचाव जरूरी है।”




