धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद!

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव के रविदास टोला में बाढ़ के पानी से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है और बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया है घर में पानी घुसने के कारण गुरुवार की देर रात पानी में डूबने से एक व्यक्ति मौत हो गई मृतक की पहचान शाहाबाद गांव के रविदास टोला निवासी शशि प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है । इस घटना के बाबत मृतक के पत्नी ललिता देवी ने बताया कि कल रात हमलोग बाढ़ राहत शिविर में खाना खाने गए हुए थे । और जब खाना खाकर हम लोग लौटे तो देखा मेरे पति पानी मे डूबे हुए थे। किसी तरह उठाकर उसे पानी से बाहर निकाला गया तब तक में उनकी मृत्यु हो चुकी थी । इसको लेकर घटना की जानकारी स्थानीय थाना को देने पर सुलतानगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया गया। वही बताया जा रहा है कि मृतक की एक 12 वर्षीय पुत्री है जिसका नाम श्वेता कुमारी है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है शशि प्रसाद घर में एक इकलौता कमाने वाला था और मेहनत मजदूरी कर कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था!




