मारवाड़ी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी

हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है! शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह सिंगार करती हैं! हरियाली तीज मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाई जाती है! बताते चले की हरियाली तीज का त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है! सावन मास में पड़ने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है !हरियाली तीज काफी धूमधाम से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की भागलपुर शाखा ने काफी धूमधाम से मनाया।
पौराणिक मान्यता है कि यह दिन महादेव और माता पार्वती को समर्पित होता है मान्यता है कि इसी दिन महादेव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए हां कहा था इसलिए इस दिल को भोलेनाथ और माता पार्वती के मिलन का दिन भी माना जाता है सुहागिन महिलाओं और कन्याओं के लिए काफी शुभ कहा जाता है इस बार हरियाली तीज जो भागलपुर शाखा के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से मनाया जा रहा है काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसमें भागलपुर शाखा की अध्यक्ष ज्योति खेतान प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख सुनीता सहाय के अलावे कई महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए यह पर्व मनाते दिखे हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और महादेव का पूजन करने से विवाहित स्त्री वह विवाहित जीवन सुख में होता है और कुंवारी कन्याओं का मनचाहा वर प्राप्त होता है।
आज के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से भागलपुर शाखा में हरियाली तीज महोत्सव मनाया।

Join us on:

Leave a Comment