प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी!

आज प्रेम सिंह मीणा,प्रमंडलीय आयुक्त महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर, पूर्णिया एवं मुंगेर प्रमंडलों से संबंधित जिलो मे मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण हेतु की गई तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की एवं समीक्षा क्रम में उपयुक्त दिशा निदेश दिए गए ।समीक्षा क्रम में संबंधित जिलो यथा:भागलपुर,बांका,मुंगेर,लखीसराय,
शेखपुरा,कटिहार,खगरिया, बेगूसराय,अररिया, किशनगंज,जमुई आदि के जिलाधिकारियों ने बताया की मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण हेतु चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।थाना,अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा चुका है एवं नियंत्रण कक्ष सतत कार्यशील है।सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।सभी संबंधित जिलो को पर्व के अवसर पर अतिरिक्त चौकसी, सतर्कता का निदेश दिया गया है।समीक्षात्मक बैठक के अवसर पर आयुक्त के सचिव भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment