जहानाबाद जदयू में 19 उपाध्यक्ष, 27 महासचिव, सहित 32 सचिव को जिला कार्यकारणी में शामिल किया।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जदयू की जैम्बो जेट कार्यकारिणी हुई घोषणा।

19 उपाध्यक्ष, 27 महासचिव, सहित 32 सचिव को जिला कार्यकारणी में शामिल किया गया।
जिला जदयू कार्यालय में जहानाबाद जिला कार्यकारणी की घोषणा की जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,प्रदेश महासचिव राजीव नयन, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी,वजीरगंज प्रभारी निरंजन अंबेडकर, गुरुआ विधान सभा प्रभारी ने संजय सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव निरंजन केशव, इबरार अहमद ने संयुक्त रूप से प्रकाशित किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने बताया कि जिला कार्यकारणी में 19 उपाध्यक्ष, 27 महासचिव ,32 सचिव,एक प्रवक्ता, एक कार्यालय प्रभारी ,एक अभियान प्रभारी एक कोषाध्यक्ष सहित 37 लोगों को जिला कार्यकारणी में शामिल किया हैं,जिलाध्यक्ष ने बताया की यह कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा अनुमोदित है, एवं हम दावा के साथ कहते है की यह कार्यकारणी की मेहनत से आने वाले विधानसभा चुनाव में जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा का सीट जीतेगी एवं 2025 में एक बार फिर से बिहार में विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनाएंगे इस अवसर पर प्रो . सुशील कुमार सिन्हा ,राजेश कुमार उर्फ राजू पटेल,जीतेश चंद्रवंशी, चंद्रभानु कुशवाहा,पंकज कुमार राकेश,रामजी कुशवाहा,मुरारी यादव,मधेश्वर यादव ,रंभू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment