हरियाणा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, भाजपाइयों ने जलेबी खिलाकर लोगों को दी बधाई!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

सुपौल :- सुपौल जिले में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। वही हरियाणा की जीत का जश्न सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर में देखने को मिला।
बुधवार की संध्या भाजपा वीरपुर के कार्यकर्ताओं ने वीरपुर चौक पर जश्न मनाते एक दूसरे को जलेबी खिलाकर हरियाणा की जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोर कर आतिशबाज़ी भी की।
भाजपा नगर अध्यक्ष अभय जैन ने कहा कि यह जीत हरियाणा के हर व्यक्ति की जीत है। विपक्षी पार्टियों ने अनुमान लगाया था कि भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। लेकिन जनता ने अपने वोट से उन्हें एक जोरदार जवाब दिया है। वही मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा केवल शासन करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आती है। हरियाणा की जनता ने सेवा के इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए भाजपा को तीसरी बार चुनकर अपनी आशाओं को एक बार फिर से व्यक्त किया है।
इस जश्न में अजय सिंह, संजय मांझी, अजीत गुप्ता, इंद्रमणि मिश्र, सागर कुमार, अनिल सिंह, गोपाल वर्मा, हरेंद्र पाल सिंह, प्रभु गुप्ता, बेचन पासवान आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment