इस्कॉन विवाद- मंदिर में होता है शोषण, तेज प्रताप यादव ने खोला मोर्चा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के इस्कान मंदिर विवाद में लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी कूद पड़े । तेजप्रताप ने कहा कि
पिछले साल हमने इस मुद्दे को उठाया था कि किस तरीके से इस्कॉन मंदिर में शोषण हो रहा है । मैंने बताया था कि आठ साल की बच्ची के साथ भी ऐसा हो रहा है । और आज सब सच सामने आ गया। मंदिर में रहकर के कृष्ण कृपा दास जीस तरीके से यह काम कर रहे है । भगवान की ओट का सहारा लेकर, चंदन तिलक लगाने का ढोंग करते है । इस्कॉन के जितने लोग हैं सब इसमें लिप्त है । इस मुद्दे को जब उठाया गया तो कृष्ण कृपा दास ने जो नए बच्चे हैं , जो सीखते हैं , अध्यात्म के बारे में जो जानने की कोशिश करते हैं । उनके ऊपर लाठी चार्ज ने कराया गया । यह ठीक नहीं है । इन लोगों की जो गवर्निंग बॉडी होती है , उनसे मैं कहना चाहता हूं और मैं उनको फोन भी करूंगा और पत्र भी लिखूंगा की प्रेसिडेंट और कृष्ण कृपा दास को यहां से हटाया जाए । यहां जब तक ये लोग रहेंगे माहौल पूरी तरीके से खराब रहेगा । ना तरीके से पूजा हो पा रही है नहीं कोई भक्त मंदिर में जा पाएगा । लड़कियों के लिए इस्कॉन मंदिर सुरक्षित नहीं है।

पहले भी पास्को एक्ट लग चुका है , लेकिन कार्रवाई नहीं हुई । इस मुद्दे को पिछली बार जब मैंने उठाया था । तो इस्कॉन मंदिर के महाराज जब मुझसे मिले थे तब हमने उनको कहा था कि धर्म के आड़ में जो कुकर्म हो रही है उसके ऊपर कारवाई हो और इस्कॉन से बाहर किया जाए।

राजस्थान जयपुर में जो हुआ सब लोगों ने देख लिया। विशेष रूप से जहां-जहां उनकी खबरें गई है सब ने देखा कि धर्म की आड़ में कैसा काम हो रहा है । यह निंदनीय है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे ऐसे लोग इस्कॉन मंदिर में है । कोतवाली थाने में मेरी बात हुई है उसने कहा है कि मैं इस पर एक्शन जरूर लूंगा । इस पर F.I.R. होना चाहिए और इसे जेल में जाना चाहिए ।
वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उसमें कृष्ण कृपा दास है । मैंनें भी पोस्ट किया है इस्कॉन मंदिर पर चढ़ाई करूंगा । जैसे मैं थाने में गया था वैसे ही पूरी टीम को लेकर इस्कॉन मंदिर में भी जाऊंगा । वीडियो सामने है , चेहरा दिख रहा है , लड़की चिल्ला रही है , लड़की को फोन करके गलत सलत बोला जा रहा है । धर्म के आड़ में पाखंडी भरे पड़े हुए हैं , जो बाबा का चोला पहन कर के साधु संतों को बदनाम कर रहे हैं।

धार्मिक न्यास बोर्ड को मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे साधु संतों को हटाया जाए ऐसे लोगों को ना रखा जाए इनके ऊपर दंड नहीं है कार्रवाई होनी चाहिए।

बाइट :- तेज प्रताप यदव , विधायक आरजेडी

Join us on:

Leave a Comment