भाजपा के पूर्व विधायक और उनके मुखिया पुत्र पर फायरिंग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उसके पुत्र पर फायरिंग करने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से दो पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। दरअसल बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव में 28 सितंबर की सुबह 4 अपराधियों ने भाजपा के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उसके मुखिया पुत्र अनुराग कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए 4 राउंड फायरिंग की थी । इस मामले में तेघरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी मनीष ने बताया कि पूर्व विधायक ललन कुंवर और उसके पुत्र पर जेल से निकले अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए और दबंगई के उद्देश्य से फायरिंग की थी। इस मामले में पिढ़ौली गांव के नितेश कुमार और रघुनंदनपुर गांव निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है इसके पास से दो देशी पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इस मामले में चार अपराधियों में से दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार नितेश कुमार का आपराधिक इतिहास है और उस पर पहले से सात मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि पिढ़ौली गांव का सौरभ कुमार कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकाला था और उसने पहले मुखिया अनुराग कुमार को फोन किया और फिर गाली गलौज किया और जब मुखिया उसके घर पर शिकायत करने पहुंचा तभी सौरव कुमार अपने साथियों के साथ मुखिया और उसके पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर पर पर फायरिंग कर दी थी लेकिन इस फायरिंग में दोनों पिता पुत्र बाल बाल बच गए थे।
बाइट- मनीष , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें