सरकारी सहायता नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद!

सुलतानगंज प्रखंड के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के पैन गांव मे बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 के सभी घरों में लगभग बाढ़ का पानी आ चुका है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का बाढ़ पीड़ित परिवारों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल सका है जिसको लेकर इंग्लिश चिचरौन पंचायत के वार्ड संख्या 1 एवं 2 के ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।इस दौरान ग्रामीण देवानंद सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बाढ से प्रभावित है।सरकार के द्वारा कोई भी सहायता नहीं मिलने प्रखंड मुख्यालय पहुचे हैं।और अधिकारियों से बातचीत कि गई ओर लिखित आवेदन देने पर सहायता कि बात कही गई।इस दौरान बाढ पिडित ग्रामीण अरविंद कुमार, राजु शर्मा, ब्रजेश कुमार, चन्द्रशेखर कुमार सहित इत्यादि ग्रामीण मौजुद थे।

Join us on:

Leave a Comment