अक्षय कुमार के फिल्मों में एक्टिंग करने वाले अजय साह की नदी में डूबने से मौत!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा

अक्षय कुमार के फिल्मों में एक्टिंग करने वाले अजय साह की नदी में डूबने से मौत, भागम भाग, चुपके चुपके, खट्टा मीठा समेत दर्जनों फिल्मों में कर चुके है काम

बॉलीवुड में छोटे छोटे किरदार निभाने वाले अजय कुमार साह की नदी में डूबने से मौत हो गई। अजय कुमार साह मूल रूप से भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत तरी मोहल्ला के निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार साह के 56 वर्षीय पुत्र है। जिनकी डेथ बॉडी टाउन थाना क्षेत्र के गंगी पुल से आधा किलोमीटर दूर बरामद हुई है। अजय कुमार साह लंबे समय से बॉलीवुड में अभिनय करते आ रहे थे। अजय ने अक्षय कुमार, गोबिंदा और परेश रावल की आई फिल्म भागम भाग में भी छोटा सा किरदार निभाया था।

वहीं घटना को लेकर अजय कुमार साह के भाई अरुण कुमार साह ने बताया कि जितिया वाले दिन वो घर से निकला था। जाते समय उसने कहा था कि पूजा करके आते है। वो थोड़ा धार्मिक प्रवृत्ति का था। लेकिन रात में वापस घर नहीं आया। जिसके बाद हमलोग ने उसे ढूंढा। वहीं ढूंढने के दौरान उसके चप्पल से पता चला, हो सकता है पैर फिसलने की वजह से नदी में गिर गया होगा। जिसके बाद हमलोग ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी।

उन्होंने बताया कि थाना को सूचना देने के बाद फिर एसडीआरएफ की टीम आई और उन्होंने देखा बॉडी नदी में फंसी हुई है। वहीं अरुण कुमार साह ने बताया कि अजय पहले फिल्मों में एक्टिंग करता था। दस, बारह फिल्मों में लगभग साइड रोल कर चुका था। लेकिन मुख्य काम उसका एक्टिंग पढ़ाना था। बच्चों को एक्टिंग सिखाता और पढ़ाता था। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अजय कुमार साह दिमागी तौर पर परेशान रहते थे। 56 वर्ष के हो चुके अजय ने शादी नहीं की थी। वहीं अजय के भाई अरुण कुमार साह, राज कुमार साह और एक बहन बबिता देवी है।

वहीं आपको बता दें कि अजय बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारों के साथ कई फिल्मों में साइड रोल करते नजर आए है। भागम भाग के साथ ही खट्टा मीठा और चुपके चुपके में भी नजर आए थे। वहीं अजय कुमार साह बॉलीवुड के नामी कलाकार राजपाल यादव के साथ ज्यादातर फिल्मों में काम किया है। जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव और अजय कुमार साह दोनों एक जमाने में रूम मेट भी हुआ करते थे। लेकिन अजय दस वर्ष पहले किसी कारणवश मुंबई से वापस अपने घर बिहार आ गए और पिछले दस वर्षों से अपने घर आरा में ही रहने लगे थे और बच्चों को एक्टिंग सिखाया करते थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें