सड़क पर दौड़ रहे युवक के उखड़े प्राण!

SHARE:

दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे

सेना बहाली के लिए दौड़ने का कर रहा था प्रेक्टिस, गाँव मे मातम तो परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल !

बिहार के दरभंगा में सड़क पर दौड़ लगा रहे उन्नीस वर्षीय युवक अमित राम की मौत अचानक सड़क पर ही हो गई । बताया जाता है कि देश सेवा की भावना से खुद को सेना में बहाल होने के लिए अमित दौड़ की प्रेक्टिस करने सुबह सबेरे अपने घर माखनपुर से निकला था लेकिन कुछ दूर दौड़ने के बाद वह धीमा पर गया और सड़क पर ही लुढ़क गया । साथ दौड़ लगा रहे उनके ग्रामीण युवक ने उसे तत्काल डॉक्टर के पास भी ले गए लेकिन अमित को बचाया नही जा सका डॉक्टर के पास पहुचने से पहले अमित की मौत हो गई ।

घटना की जानकारी जैसे ही गाव पहुची पूरा गाव में मातमी सन्नाटा पसर गया हर कोई महज 19 वर्ष के युवक के अचानक दुनिया को छोड़ चले जाने पर अफसोस जाहिर कर रहा था वही मृतक के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल था ।

मृतक अमित के साथ दौड़ लगा रहे युवक ने बताया कि अमित सेना बहाली के फॉर्म भरा था और वह देश सेवा की भावना से सैनिक बनाना चाहता था उसने अपने दोस्तों के संग आज पहले ही दिन दौड़ने की तैयारी के लिए सुबह निकला था लेकिन कुछ दूर सड़क पर दौड़ने के बाद उसकी चाल धीमी हो गई और वह सड़क पर अचानक गिर पड़ा इसके बाद तुरंत उंसे नजदीक के डॉक्टर के पास लेजाया गया लेकिन उससे पहले ही अमित ने दम तोड़ दिया।

Join us on:

Leave a Comment