बेगुसराय में 370 गॉवो के 460 जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशव्यापी कार्यक्रम “मिशन देशभक्ति अभियान’ के तहत झंडोत्तोलन किया गया। इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में 370 गॉवो के 460 जगहों पर तिरंगा फहरा कर देश का 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस मनाया। एक गांव, एक तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया, राष्ट्र गान गाया गया, भारत माता का पूजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रमों का लक्ष्य स्थानीय लोगों में देशभक्ति का संचार करना था। राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान और नियमानुसार फहराया गया।विश्वविद्यालय प्रमुख मिलन कुमार व विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता में अग्रिम पंक्ति में खड़े कुछ चुनिंदा लोगों का योगदान गिना जाता है जबकि देश की स्वतंत्रता में देश के प्रत्येक नागरिक का बराबर योगदान रहा है। इस वर्ष परिषद स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसको भी राष्ट्र के इस महोत्सव का भागीदार बनाया। इस महाअभियान में एबीवीपी अतिथियों के रूप में सफाई कर्मचारी, सेवानिवृत्त सैनिक,सामाजिक कार्यकर्ता व इसी प्रकार से समाज की सेवा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगे हुए सम्मानित जनों को अलग अलग स्थानों पर आमंत्रित किया व उन्ही के हाथों झंडोत्तोलन करवाया। जिला प्रमुख मिलन कुमार व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि बेगूसराय के कई गॉव बाढ़ का दंश झेल रहा है,आम जन मानुष के रहने,खाने का कोई इंतजाम नही है। भय का माहौल है। सरकार व बेगूसराय प्रशासन से मांग है कि कोई आदमी भूखा न रहे इसका प्रबंध करें। कॉपरेटिव कॉलेज छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष आयुष ईश्वर ने कहा कि राष्ट्र हमारा है हम राष्ट्र के हैं,राष्ट्रीय उत्थान हमारा उत्थान है,राष्ट्रीय मान बिंदुओं की यशस्विता हमारी प्रसिद्धि है,भारत भूमि पर जन्म लेना मां भारती की विशेष कृपा का हिस्सा है!मौके पर रवि रौशन,धीरज,अंशु ,मनीष ,कैलाश,रमन,आदित्य ,विवेक ,प्रभात,पिन्टू ,अभिषेक ,गुलशन,सज्जन,अनिल रमन,सिंटू,रोहित,नितिन व सैकड़ो मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment