मंत्री हरि सहनी ने रामचरितमानस पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ न्यायालय में प्रस्तुत किया अपना पक्ष!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने रामचरितमानस पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ न्यायालय में प्रस्तुत किया अपना पक्ष

आज बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, श्री हरि सहनी, दरभंगा के व्यवहार न्यायालय में उपस्थित हुए और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर सिंह यादव द्वारा श्री रामचरितमानस पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ अपना पक्ष रखा। श्री सहनी ने न्यायालय में कहा कि डॉ. चंद्रशेखर के बयान ने 130 करोड़ भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, जो श्री रामचरितमानस जैसे पवित्र धर्मग्रंथ का घोर अपमान है।

उन्होंने कहा, “यह टिप्पणी न केवल हमारी आस्था का उल्लंघन है, बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का भी अपमान है। मुझे पूरा विश्वास है कि न्यायालय इस गंभीर अपराध के लिए कठोर से कठोर दंड सुनिश्चित करेगा।”

न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया है और मंत्री हरि सहनी ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपमानजनक बयानों के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता बनी रहे।

ज्ञात हो 11 जनवरी 2023 को पटना के एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने श्री रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था जिस पर बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री हरि सहनी इस जरी थी

Join us on:

Leave a Comment