मंत्री हरि सहनी ने दरभंगा में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पिता दिवंगत निरंजन झा को दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, श्री हरि सहनी, आज दरभंगा के वार्ड संख्या 7 शुभंकरपुर स्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के निवास स्थान पर पहुंचे। श्री सहनी ने बालेंदु झा के पूज्य पिता, 72 वर्षीय श्री निरंजन झा, जो दरभंगा समाहरणालय से अवकाश प्राप्त कर्मचारी थे, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

श्री सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा कि श्री निरंजन झा अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहते थे और समाहरणालय में अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

इस दौरान दरभंगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, श्री उदय शंकर चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रकाश, श्री पुरुषोत्तम झा, श्री बमबम, श्री बलराम, श्री प्रफुल्ल ठाकुर, श्री विनोद झा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment