भाजपा जदयू सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में विफल – ललन चौधरी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बिस्फी के उसौथु गांव में ही बनेगा विद्यालय – मनोज

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय में भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बिस्फी अंचल कमिटी द्वारा विद्यापति चौक से हाथों में लाल झंडा थामे विशाल जुलूस निकाल कर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रखंड परिसर स्थित अम्बेदकर प्रतिमा के समक्ष पहूंच कर ये प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। बिन्दू यादव के अध्यक्षता मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि भाजपा जदयू के नितियों से बिहार के लोग परेशान हो चुके हैं। नितीश सरकार में बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वगैर दक्षिणा दिए हुए एक भी काम आम लोगों को नहीं हो पा रहा है। बिहार में सर्वे के नाम पर लुट मची हुई है। किसान को एक दाखिल खारिज कराने को लेकर हजारों रुपए देना पड़ रहा है। यहां के अधिकारी मनमानी पर उतारू है। किसानों को सहुलियत नहीं मिल पा रहा है। वहीं दलित,पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। भाजपा जदयू की सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पुरी तरह विफल है। सीपीएम गरीबों के हक़ के लिए लड़ती रहेंगी। सीपीएम मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि जब हमारे नेता गरीबों के लिए संघर्ष करता है तो प्रशासन जान बुझकर हमारे नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। पुलिस मनमानी और भ्रष्टाचार के लड़ाई में हमारे नेता रामनारायण यादव को जेल भेजा जा रहा है। हम इस तरह के हिटलर साही प्रवृत्ति का कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं।उन्होंने आगे चेतावनी देने के लहजे में बिस्फी प्रशासन को करें शब्दों में कहा है कि सरकार द्वारा स्वीकृत विहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय उसौथु गांव में ही बनेगा। हमने जिला पदाधिकारी मधुबनी को सभी बातों की सच्चाई से अबतक करा चुके हैं। आज अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का वैसे लोग विरोध कर रहे है जो बिस्फी
मे दसको से जन प्रतिनिधि रहते हुए भी एक डिग्री कालेज तक नही खोलवा सके, यहां वर्षो से अंचलाधिकारी नही है, जिसके कारण यहां के किसानों को दर दर भटकना पड़ता है। बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे भ्रष्टाचार का गंगोत्री बह रहा है। जिसे कोई देखनेवाला नहीं है। सी.पी.एम.के नेता एवं कार्यकर्ता गांव गांव जाकर समस्या को चिन्हित कर प्रखंड से जिला तक आन्दोलन चलाएंगे। जिला सचिव ने सरकार पर जमकर बरते हुए आगे कहा है कि सीपीएम शिक्षा के सवाल पर, किसानों- मजदूरों, नौजवान के सवालों पर संघर्ष जारी रखेगी। बिस्फी के अंचलाधिकारी न्ययालय के नाम पर ग्राम नाहस मे सैकड़ों भूमिहीन परिवारो को घर से बेघर करना चाह रहे है। लाल झंडा की पार्टी भूमिहीन परिवार को बेघर नहीं होने देगा। सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य प्रेम कांत दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जमीन का रशीद जमाबंदी कायम है। रशीद के पिछे में खाता खेसरा लिखा हुआ है और ओनलाइन पोर्टल खाता खेसरा रकवा शुन्य रशीद पर आ रहा है। हम सभा के माध्यम मांग करते हैं कि सभी अंचलाधिकारी इस बात को गंभीरता से लेते हुए इस ग़लत को सही करवाने का कार्य करे और सर्वे में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करे। अंचलाधिकारी और कर्मचारी किसानों को परेशान करने में लगे हुए हैं। महादलित,दलित, पिछड़ा व गरीब सभी का पर्चा बाली जमीन का रशीद नहीं काटा जा रहा। सरकार प्राथमिकता के आधार पर इन बातों को लेकर कार्य करे। बिहार की डबल इंजन सरकार जमीन सर्वे कार्य में पुरी तरह विफल है। सीपीएम नेता रामचंद्र साहु ने कहा विधुत प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। राशनकार्ड में से हटाए गए उपभोक्ताओं का नाम जोड़ने और प्रत्येक राशनकार्डधारी को पर यूनिट 10 किलो अनाज की आपूर्ति किया जाए। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया जाए।
सभा को जितेन्द्र मोहन यादव,केवल मुखिया, अरुण कुमार, रनवीर कुमार,वसी अहमद,रास विहारी यादव, लालू यादव, सुमित्रा देवी,पुरनी देवी,मीरा देवी,मोती यादव, दिलीप यादव, विन्देश्वर मुखिया, सुरजीत यादव, जगदीश मुखिया ने भी संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment