बंगाल में बिहारी छात्र के साथ मारपीट पर इंडी गठबंधन नेता चुप क्यों है – दिलीप जयसवाल!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बंगाल में बिहारी छात्र के साथ मारपीट पर इंडी गठबंधन नेता चुप क्यों है – दिलीप जयसवाल मंत्री बिहार सरकार का बयान आया सामने।

बिहार सरकार के राजस्व सह भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल ने लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष पर बंगाल की घटना को लेकर हमला किया है। दरअशल मंत्री सहरसा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। सहरसा में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बंगाल में बिहारी छात्रों यथा अंकित यादव सहित अन्य पर हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर हमला किया है। उन्होंने बताया कहाँ है इंडी गठबंधन के नेता बिहारी छात्र पर बंगाल में हमला हो रहा है। मंत्री ने बताया कि भारत सरकार जब कोई नौकरी निकालता है तो लोग कहीं भी परीक्षा देने जाते है।

वहीं मंत्री ने बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बताया कि जिसके पास कागजों की कमी है वह परेशान नही हो आगामी तीन महीने तक कागज ठीक करके अपना कागज समर्पित कर सकते हैं। जबकि अशोक चौधरी के बयान को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दिया और मुकेश सहनी के बयान पर बताया कि सबका उम्र एक दिन होगा। किस उम्र में किसको क्या करना है उसका फैसला मुकेश साहनी थोड़ी करेगें। ऐसे सब अपनी दुकानदारी के लिए कुछ से कुछ करते रहते हैं।

BYTE :- बिहार सरकार के राजस्व सह भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल।

Join us on:

Leave a Comment