अधिवक्ताओं ने स्टेट बार काउंसिल सदस्य प्रेम नाथ ओझा का किया पुतला दहन!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

आज युवा अधिवक्ता संघ और अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर से शुरू होकर व्यवहार न्यायालय भागलपुर के समक्ष स्टेट बार काउंसिल पटना के सदस्य प्रेम नाथ ओझा जो हमारे संघ के भाग्य विधाता ,का पुतला दहन किया गया जिन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से एक तथाकथित विशालकाय तदर्थ समिति का मनोनयन पूरे स्टेट बार काउंसिल पटना को भ्रमित करके किया है और हम अधिवक्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का हरसंभव कोशिश किया है आज अधिवक्ताओं का ये आक्रोश इस बात को लेकर था कि यदि तत्कालीन दिवंगत महासचिव संजय मोदी ने घोटाला किया तो उसे अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया और ना ही ये अभी तक चुनाव की ओर उन्मुख हुआ है उल्टे जिला विधिज्ञ संघ हाल में वरीय अधिवक्ता और उनके जूनियर के साथ अपने समर्थक ओझा जी के सह पर तथा पद का दुरुपयोग कर अवैधानिक कार्यों को अंजाम दिया ।साथ ही अनाधिकृत रूप से अधिवक्ता की गाढ़ी कमाई का भिन्न-भिन्न प्रकार से बंदरबांट किया जा रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल दर्जनों अधिवक्ताओं में महेश यादव, कपिल देव कुमार,अजीत कुमार सोनू , राजू यादव , राकेश रोशन,सौरभ झा,कुंदन कुमार, पंकज दास,विनय कृष्ण, शाहिदमंजूर,नसर, जावेद, राजेन्द्र दर्दे,भोला मंडल, पप्पू यादव, विनय मिश्रा, दिनेश सिंह,राजीव कुमार झा आदि अनेक अधिवक्ता थे।

Join us on:

Leave a Comment