थाना परिषर में प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया शादी !

SHARE:

गया से अभिषेक कुमार!

बिहार के गया में नीतीश कुमार ने आखिरकार शिवानी को गर्भवती कर छोड़ दिया। शिवानी भी पीछे कहां हटने वाली थी। शिवानी ने महिला थाने में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। गया पुलिस ने नीतीश कुमार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के आदेश पारित कर दिए। आनन-फानन में नीतीश ने सरेंडर कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिसिया दबाव में नीतीश कुमार की शादी थाने में ही करवा दी गई। दरअसल में कहानी बिल्कुल फिल्मी है। शिवानी की फुफेरी बहन की शादी में नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों परिवार वालों से चोरी छुपे मिलने लगे। इसी दरमियान नीतीश का प्यार शिवानी के पेट में पलने लगा। एक दिन अचानक शिवानी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने शिवानी को डॉक्टर यहां इलाज के लिए ले गया। यही शिवानी के प्यार की कहानी का पर्दाफाश हुआ। शिवानी के परिवार वालों ने नीतीश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। नीतीश पर पुलिसिया दबाव के कारण नीतीश शिवानी से शादी करने मजबूर हो गया। इस कदर 2 सालों से चल रहे शिवानी और नीतीश के बीच का प्यार तीसरे के आने के पहले शादी में तब्दील हो गया। गया में इन दोनों की प्यार की कहानी इन दिनों लोगों के जुबान पर है। हर ओर इनकी नाटकीय प्यार की कहानी सरेआम चर्चे में है।

Join us on:

Leave a Comment