हत्या आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर  प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

प्रशासन के खिलाफ लगाए जम कर मुर्दाबाद के नारे, गोली चलने के बाद मौके से फरार है सभी आरोपी

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमगांव में बीते सोमवार की दोपहर मोबाइल से रिल्स बनाने के दौरान चली गोली में मृत 14 वर्षीय किशोर की शव के साथ मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एनएच 227 को जाम कर दिया। दरअसल लोगों में आरोपितों की गिरफ्तारी नही होने को लेकर आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मृत किशोर के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पांच मांग कर रहे थे। अपने मांग के द्वारा आरोपितों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने, थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित करने व आरोपितों के घर को ध्वस्त करने सहित अन्य मांग शामिल है। इधर सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी, बीडीओ रविशंकर पटेल, सीओ रीना कुमारी, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पीएसआई सीमा कुमारी, विश्वनाथ कुमार व एएसआई मनीष कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचे। इधर उमगांव साहरघाट एनएच 227 सड़क जाम रहने से सरक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।अधिकारियों ने जाम कर रहे आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर वार्ता के लिए राजी किया। इस के बाद कई घंटो की वार्ता व मांगों को शीघ्र पूरा करने के आश्वासन के बाद काफी मसक्कत कर मृत किशोर के शव को सड़क से हटाकर जाम से सरक को मुक्त कराया जा सका।प्रशासन एवं सरक जाम कर रहे लोगों के बिच वार्ता में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्यों ने भी सक्रिय पहल करते दिखाई दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें