हथियार लेकर रील बना रहे थे तीन दोस्त, चली गोली, 12 वर्षीय बच्चे की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

तीन दोस्तो द्वारा घर के छत पर रील्स बनाने के चक्कर में वीडियो सूट के दौरान चली गोली

12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से हुई मौत मचा कोहराम आरोपी फरार, पिता और मां पुलिस हिरासत में लिया

लोगो ने पुलिस व मीडिया कर्मी को बनाया बंधक

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में हथियार के साथ वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान उमगांव के सहदेव गुप्ता उर्फ बौका के पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी युवक गणेश साह का पुत्र शिवम कुमार मौके से फरार हो गया। उसके साथ हरिने गांव का सन्नी कुमार भी वीडियो शूट करने में शामिल था। वे भी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना सोमवार दिन के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने ही घर के छत पर एक कमरे में दो दोस्तों के साथ हाथ में हथियार लेकर मोबाइल से रील्स वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान बंदूक से गोली छूट गई। दनदनाती हुई गोली सीधे 12 साल के बच्चे इंदल के कमर से उपर पेट मे जा लगी। गोली लगने से बच्चा लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया। गोली की आवाज सुनकर आरोपी लड़के के माता पिता वहां पहूचें। तब तक आसपास लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगो ने घायल बच्चे को बिना देर किए उमगांव सीएचसी में लेजाकर भर्ती कराया। जहां घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने घायल बच्चे का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहूंचने पर बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वही धायल बच्चे को समय से उचीत इलाज नहीं मिल पाने से नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एसआई शत्रुध्न पासवान, पीएसआई मनीष कुमार, पीएसआई सीमा कुमारी सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। इधर छत पर जांच को लेकर गए पुलिस और कुछ मीडिया कर्मी को आक्रोशित लोगों ने नीचे से गेट बंद कर उपर ही कैद कर दिया। जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई थाने की पुलिस मौके पहुंची। जिसके बाद पुलिस और मीडिया कर्मी को पुलिस ने बंधक से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने बताया है कि मामले को लेकर जांच चल रही है। हर संभव उचित कार्रवाई की जाएगी। जहां बच्चे की मौत के बाद परीजनो का रो रो कर बूरा हाल है। वही घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है।

Join us on:

Leave a Comment