भाकपा माले का हक दो, वादा निभाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

महा गरीब को अविलंब गरीबी का प्रमाण पत्र और दो लाख रुपये अनुदान दो,
भूमिहीन को 5 डिसमल बास भूमि और पक्का मकान दो जैसे गगनभेदी नारों के साथ भाकपा-माले और खेत ग्राम सभा के कार्यकर्ताओं द्धारा मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष किया जोरदार व विशाल प्रदर्शन।
भाकपा-माले के मधवापुर प्रखंड माले सचिव सह खेत ग्राम सभा के जिला सचिव कामरेड कामेश्वर राम की अध्यक्षता एवं जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण के द्वारा संचालित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के बिधान पार्षद सह पोलिटब्यूरो सदस्य शशि यादव ने कहा कि भाजपा जदयू के डब्बल इंजन बाली सरकार में आज पूरे बिहार के अंदर दलित गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया हैं। जमीन सर्वे के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की साजिश हो रही हैं। भूमाफिया और दबंगो ने नवादा में 80 घर बाले महादलित टोला पर हमला करके दर्जनों घरों को जला दिया। हर जगह दलितों गरीबों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा हैं। इसके खिलाफ गरीबों और महिलाओं को संगठित होना होगा। मांगे पूरी नहीं होने पर घेरा डालो -डेरा डालो आंदोलन शुरु होगा। आगे उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया और जीवीका दीदियों के द्वारा आंदोलन को सड़क से लेकर बिधान मंडल तक चलाया जा रहा है। आने बाले 2025 के चुनाव में भाजपा और नीतिश को उखाड़ फेकना है।
कार्यक्रम को भाकपा-माले नेता श्याम पंडित, मदनचंद्र झा, देवेंद्र कुमार, आईसा प्रदेश के नेता मयंक कुमार यादव, लखींद्र सदाय, सहित कय लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में 6 सूत्री मांगों से संबंधित स्मार पत्र प्रखंड पदाधिकारी को सोंपा गया। इस दौरान 534 गरीबों के आय प्रमाणपत्र एवं 5 डिसमल जमीन व पक्का मकान पाने के लिए आवेदन जमा किया। सभा के अंत में नवादा में गरीबों दलितों के घर जलाये जाने एवं अन्य जगहों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर आंदोलन तेज करने का आहवान किया गया।

Join us on:

Leave a Comment