रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
देश के विभिन्न प्रदेशों में पहले से दर्ज है दर्जनों मामले, पूर्व में भी जा चुका है जेल
– मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना पुलिस ने अपहरण मामले में तथाकथित समाजसेवी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तथाकथित समाज सेवी निकला बड़ा फ्रॉड,मामला मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव का है ।
इस बाबत मधुबनी एस पी सुशील कुमार ने पत्रकारों को बताया है कि बाबूबरही थाना क्षेत्र मे हुए एक हत्या मामले का आरोपी ललित राम का मनोज झा अपहरण कर लिया। इसके बाद बाबूबरही थाना में मनोज झा पर प्राथमिकी दर्ज कर बाबूबरही थाना अध्यक्ष , एसआई राजकिशोर सिंह एवं कई थानों की पुलिस के साथ उसे गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी किया। इसी दौरान पुलिस मनोज झा के घर पहुंची तो लोगो को धूल झोंकने में माहिर मनोज झा के घर पर पहले से मजूद महिलाओं ने पुलिस के आंख में मिर्ची के पाउडर झोंक दिया। लेकिन पुलिस में मनोज झा को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार मनोज झा के पास से 2 सिम कार्ड ,दो मोबाईल,6 अलग अलग बैंक का क्रेडिट,डेबिट कार्ड , महंगी गाड़ीयो और झारखंड के बोकारो सहित कई राज्यों में फ्लैट के कागजात, जमीन का पेपर, हरियाणा सरकार का नेशनल ड्रायविंग लायसेंस, वोटर कार्ड व आधार कार्ड सहित अन्य पेपर बरामद किए गया हैं।
मनोज झा एवं एच आई के एक अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के जज के नाम पर लोगों से फ्रॉड कर रुपए ठगने का काम करता था । इसके खिलाफ चंडीगढ़,लुड़ियाना ,अंबाला ,गुड़गाव,दिल्ली,दरभंगा ,लहेरियासराय , बाबूबरही,नगर थाना मधुबनी इत्यादि जगहों के पुलिस थाना में 14 मामले दर्ज है। कई मामले में मनोज झा जेल भी जा चुका है ।
ये पूर्व में विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुका है। इसलिए ये अपनी गाड़ी पर एक्स एमएलए का बोर्ड लगा कर घूमघूम कर तथाकथित समाज सेवी का दिखावा भी रता रहता था। वही 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी प्रचार प्रसार और तैयारी में जुटे हुए था।
एसपी सुशील कुमार ने बताया की इसके द्वारा जो पैसे एवं अन्य संपत्ति अर्जित किए गए हैं वे अपराध कर अर्जित किया गया है। इस सभी का डिटेल्स खंगाला जा रहा है। इस मामले को पी एम एल ए के तहत प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है ।
बाइट– सुशील कुमार एस पी मधुबनी




