स्वतंत्रा दिवस पर मुख्य समारोह स्थल हरिशचंद्र स्टेडियम में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। आज पूरा नवादा 75 वे स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। मुख्य समारोह स्थल हरिशचंद्र स्टेडियम में डीएम यशपाल मीणा ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी देकर अमर शहीदों का याद किया। इस दौरान एसपी धूरत शायली सांवलाराम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पूर्व डीएम व एसपी ने संयुक्त रुप से पुलिस परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद डीएम ने अपने सम्बोधन में जिले के विकास के कार्यों को गिनाया। जिला प्रशासन द्वारा कोविड काल में किये गए बेहतर कार्य के बारे में भी डीएम ने लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संभावित तीसरे लहर का खतरा बना हुआ है, इसलिए जो लोग अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाए हैं वे अपने नजदीकी टीका केंद्र पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। मौके पर डीडीसी वैभव चौधरी ज़िला परिषद अध्यक्षा पिंकी भारती सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद तथा डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment