नालंदा से ऋषिकेश

पूरा देश आज 75 वे स्वंतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है।आज इसी कड़ी में बिहार शरीफ के ऐतेहासिक सोगरा स्कूल के मैदान में नालन्दा जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह,पुलिस कप्तान हरि प्रसाथ एस ने सयुक्त रूप से झंडोतोलन कर अमर शहीदों का याद किया। इसके पूर्व उन्होंने नालंदा पुलिस के परेड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में जिले वासियों को संबोधित करते हुए विकास के कार्यों को गिनाया । इस मौके पर कोविड काल में बेहतर कार्य और कोरोना टीका के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले संस्थाओं को प्रशशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया । मौके पर एसपी हरि प्रसाथ एस, महापौर वीणा कुमारी, जिप अध्यक्ष तनुजा कुमारी, नगर आयुक्त, डीडीसी के अलावे कई लोग मौजूद थे ।




