रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सेक्टर नंबर 2 में सिग्योंन पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 146 पर पोषण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत क्षेत्र के सभी सेविका एवं सहायकाओ ने भाग लिया। पोषण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षक अंजुम निशा ने की। उक्त केंद्र पर गोद भराई का भी आयोजन किया गया। सभी सेविका के द्वारा पोषण माह की शपथ ली गई। ये कार्यक्रम 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक केंद्र के सेविकाओं के द्वारा पोषण माह मे की जानी है। जिसकी जानकारी महिला पर्यवेक्षिका अंजुम निशा ने दी है। पोषण माह कार्यक्रम के दौरान रंगोली बनाकर कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों, गर्भवती माता, धात्री महिलाओं, कुपोषित एवं अति कुपोषित क्षेत्र के लाभुकों को पोषण माह की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित मीटिंग के माध्यम से बच्चों को हाथ धोने की तरीका, साफ कपड़ा पहनने को बताया गया। वही गीत संगीत के माध्यम से लोगों में जनजागृति लाने को लेकर संदेश दिया गया साथ ही सभी लाभार्थी यो को जागरूक किया गया। वही पर्यावरण सुरक्षा को लेकर महिलाओं में पौधा रोपण के बारे में भी जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में नोडल केंद्र के सेविका रजनी देवी, प्रमिला देवी, गायत्री कुमारी, कुमारी आरती, शाहिना परवीन, मीना कुमारी, राधा देवी, हलीमा खातून, विभा देवी, रजनी देवी, शीला देवी, ललिता देवी एवं पानू देवी के साथ ही दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।




