बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों किया गया विचार विमर्श!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला कांग्रेस पार्टी के सभागार में 21 सूत्री मांगो को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का एक दिवसिय बैठक आयोजित किया गया।
बैठक का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने किया। बैठक में संगठन के राज्य महासचिव भी मौजूद थे। बैठक में आए होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया है कि हमारी प्रमुख मांगो मे माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में गृह रक्षों को भी कार्य भत्ता 50% दिया जाए। होमगार्ड एक्ट में संशोधन कर स्वयं सेवी शब्द को हटाकर केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा अवीलंव दिया जाए। गृह रक्षों को माह में 5 दिन भत्ता सहित छुट्टी दिया जाए। जबकि गृह रक्षों को विशेष अवकाश दिया जाए, सभी सेवानिवृत्ति गृह रक्षक को अनुदान राशि 5 लाख एवं संविदा के आधार पर ड्यूटी दिया जाए।जिला मुख्यालय में गृह रक्षकोंको बैठने के लिए बैठक का व्यवस्था किया जाए। साथ ही उन्होंने
15 अक्टूबर को पटना के गर्दानीबाग में सरकार के विरुद्ध धरना का आयोजन करने की जानकारी बैठक में दिया। साथ ही आयोजित धरना मे सभी जिलों के होमगार्ड जवानों को आने के लिए अपील किया।
इस मौके पर मौजूद रामेश्वर प्रसाद, विष्णु देव यादव, विश्वनाथ यादव ,नंदन कुमार यादव, मोहम्मद रिजवान ,सुनील कुमार महतो ,सुखराम यादव ,तपेश्वर महतो , सुखदेव पासवान और सभी महिला होमगार्ड जवान भी मौजूद थी।

Join us on:

Leave a Comment