सुल्तानगंज में शान से से लहराया राष्ट्रध्वज,युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद , सुल्तानगंज

सुल्तानगंज: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख अपर्णा देवी ने झंडोत्तोलन किया जिसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्र गीत की प्रस्तुति दी गई सुलतानगंज थाना में थानाध्यक्ष लाल बहादुर अंचल कार्यालय में इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया पुलिस बलों के द्वारा झंडे को सलामी दी गई। नगर परिषद में नगर सभापति नीलम देवी ने झंडोत्तोलन किया। नगर परिषद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति नीलम देवी ने चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के 25 वार्ड में तेजी से कार्य चल रहा है जनता के हित के लिए नगर प्रशासन व सरकार प्रतिबध है उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के सहयोग से नगर का विकास मैं कर रही हूं इसमें क्षेत्र के आम जनों के सहयोग की भी आवश्यकता है हमारा नगर खुले में शौच मुक्त हो इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं हर घर शौचालय के तहत विभिन्न वार्डों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है तथा जिन वार्डों में जगह की कमी है वहां चलंत शौचालय भी लगवाए जा रहे हैं नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई की भी मुकम्मल व्यवस्था है नगर के सफाई कर्मी बेहतर ढंग से स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं वृद्धजनों को अब कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा उनके कामों का निपटारा तुरंत हो रहा है इस दौरान निवर्तमान उपसभापति मनीष कुमार सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार थानाध्यक्ष लाल बहादुर कुमार मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय झा स्वच्छता निरीक्षक दिलीप कुमार दुबे प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी समेत काफी संख्या में बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे वही अकबर नगर के विभिन्न पंचायतों में भी झंडोत्तोलन किया गया अकबर नगर थाना में थानाध्यक्ष रंजित कुमार ने झंडोत्तोलन किया बाथ थाना में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।

विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा

प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य तथा प्रभारी प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा शहर के नेशनल चैनल अकैडमी पैरामाउंट एलिमेंट्री स्कूल में प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य डॉ शिव शंकर सिंह ने झंडोत्तोलन किया जिसके बाद बच्चों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के कई वरीय सदस्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment