:- रागिनी शर्मा

बाढ़ के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में वर्षापात ज्यादा होने से कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं| हमने कल रिपोर्ट ली है| उसमे करीब-करीब 26 जिलों में बाढ़ का संकेत है, चाहे उसकी संख्या जितनी हो| लेकिन 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं| लोगों को हर प्रकार से सुविधाएं पहुंचाई जा रही है और एक-एक चीज पर नजर रखी जा रही है| हरसंभव बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है| हर प्रकार की विकट परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की गयी है| पूरे तौर पर सजगता बरती जा रही है| उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर चिंता बढ़ जाती है| लेकिन प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने के लिए हर प्रकार से इंतजाम किया जा रहा है| इसको लेकर गाइड लाइन भी जारी की जाती है और मीटिंग में एक-एक चीज के विषय में जानकारी ली जाती है| प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रबंध किया गया है| प्रभावित परिवारों के भोजन एवं उनके बीच अनाज का वितरण आदि का प्रबंध भी किया गया है| फसल क्षति के लिए भी लोगों को मदद दी जायेगी| सभी प्रकार से तैयारी की गयी है और एलर्टनेस है| बिहार में अधिक वर्षापात होने के साथ-साथ नदियों के माध्यम से दूसरे जगहों में हुई वर्षापात का जल पहुँचने से यह स्थिति बनी है| नेपाल, यूपी, झारखंड सहित अन्य राज्यों में हुई वर्षापात का पानी नदियों के माध्यम से यहां पहुंचा है| उसके चलते बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं| हम स्थिति का घूमकर जायजा ले चुके है और हर दिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है|




