रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार की मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने फिर से सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
पटना में तेजस्वी यादव ने खुद सदस्यता लेने के बाद कई विधायक, विधान पार्षद के साथ पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को भी सदस्यता दिलवाई
सामने विधान सभा का चुनाव है और तेजस्वी कुछ दिन पहले ही कार्यकर्ता संवाद यात्रा से वापस पटना लौटे हैं। आरजेडी का लक्ष्य इस बार अधिक से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाना है।




