बाइक मिस्त्री को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत, सड़क जाम कर हंगामा!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

नालंदा :भागन बीघा थाना क्षेत्र इलाके के बीएन पहाड़ी के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल मिस्त्री को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल मिस्त्री नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश कुमार एनएच 20 के किनारे मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था। आज वह मोटरसाइकिल बनाने के दौरान किसी काम को लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक ने नीतीश कुमार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहार शरीफ रांची रोड एनएच 20 को घंटो जामकर जमकर बबाल काटा। जाम लगने से न 20 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम को हटाने के प्रयास में जुटी है।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment