Search
Close this search box.

प्रेम प्रसंग में प्रेमी के परिजनो ने लड़की को खिलाया जहर, मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता :- विकास कुमार

प्रेम प्रसंग में प्रेमी के परिजन लड़की को खिलाया जहर। परिजन का आरोप। लड़की की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस जांच में जुटी।

सहरसा जिले से खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ बीते देर रात सोमवार को प्रेम प्रसंग में प्रेमी लड़के और उनके परिजनों के द्वार एक नाबालिग लड़की को जहर खिला दिया ।लड़की की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के प्रेमलता कॉलेज वार्ड नं 42 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान लक्ष्मी कुमारी उम्र 15 साल पिता नरेश दास के रूप में हुई है।जो सदर थाना क्षेत्र के प्रेमलता कॉलेज वार्ड नं 42 की रहने वाली बतायी जा रही है।प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी और प्रेमी लड़के राजा कुमार से तकरीबन 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वहीं लड़की के बहनोई सुमित कुमार की माने तो ये प्रेम प्रसंग का मामला है।कल प्रेमिका के घर पर 112 न कि गाड़ी से पुलिस आयी थी।उसको सारा बात बताया गया।आपस में विवाद हो रहा था इसलिए 112 को बुलाया गया था।लड़की और लड़का दोनो को बुलाया गया उससे पूछा गया तो लड़की बोली हम राजा से शादी करेंगे,उससे प्रेम करते हैं और मेरे साथ शारीरिक संबंध भी बनाया है।हम उससे शादी करेंगे और कहीं नहीं करेंगे।लड़का पक्ष भी तैयार हो गया।और 122 न की गाड़ी से आई पुलिस ने कहा आपलोग सब बैठकर इसको हल कर लीजिए।उसके बाद पुलिस भी चली गयी।साम में लड़का और लड़के की मां के द्वारा लक्ष्मी कुमारी को बुलाया गया।उसके बाद जब लड़की लौट कर रात में वो अपने घर आई तो इसका तबियत बहुत खराब होने लगा और बोली हमको चक्कर आ रहा है चलो डॉ के पास।परिजन फ़ौरन उक्त लड़की को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान 4 बजे सुबह में उसकी मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया की लड़की के परिजन ही खुद बोल रहा है लड़का के परिजन ही जहर खिलाया है और वही बुलाकर घर भी ले गया था उसके बाद ही तबियत खराब हुआ था।

वहीं लड़की के पिता नरेश दास की माने तो मेरी लड़की का राजा कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।लड़के की माँ नहीं चाह रही थी अपने लड़के से शादी करवाना।लड़के की माँ बोलती थी शादी करेगा तो हम अपना गर्दन काट लेंगे।कल पुलिस भी आई थी इस मामले को लेकर।पुलिस भी कहके गया था जो मिल बैठकर शादी कर दीजिए।उसके बाद हम बाजार चले गए थे।उसी दौरान लड़के और लड़के लड़के की मां मेरी लडक़ी को बुलाकर अपने घर ले गया।और उसके बाद ही उसकी तबियत खराब हुई।

ये कहरा का मामला है ये नाबालिग लड़की है दोनो में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनो लड़का लड़की शादी के लिए तैयार था लेकिन लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।112 वाले को कॉल कर बुलाया गया था 112 वाले बोला जो लड़की नाबालिग है हम तो शादी नही करवा सकते है।आपलोग मिल बैठकर समाजिक स्तर पर सुलझा लीजिए।रात में पंचेति भी हुआ था।इसी दौरान पता चला जो लड़की द्वारा जहर खाने की बात सामने आई।और मॉर्निंग में इसकी मौत हो गयी।अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और अभियुक्त की गिरफ़तारी भी बहुत जल्द कर ली जाएगी।

Byte….. आलोक कुमार (एसडीपीओ सदर)

Leave a Comment

और पढ़ें