रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73 वें जन्मदिन के मौके पर रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक कार्यक्रम बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार एवं दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर महादेव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दीधार्यू एवं मंगलकामना किया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शून्य से लेकर शिखर तक की दूरी तय की है।पीएम नरेंद्र मोदी ने गिरिराज सिंह पर भरोसा जताते हुए तीन बार केंद्रीय मंत्री बनाया। बिहार में भी ये मंत्री रहे।ये बिहार के साथ -साथ लखीसराय जिले के लिए गौरव की बात है। लखीसराय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गृह जिला है,हमलोग सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर महादेव से दीधार्यू , मंगलकामना की है।
बाइट – दीपक कुमार, बीजेपी, जिलाध्यक्ष, लखीसराय।
बाइट – रामशोभा सिंह, बीजेपी नेता।